( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया _ जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया में टीम गठित कर अवैध स्मैक पाउडर के सह आरोपी राज साहू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, आरोपी अपराध क्र. 11/26 धारा 8, 21, 29 NDPS में फरार चल रहा आरोपी राज साहू पिता मानकलाल साह उम्र 25 साल निवासी हथवास थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम को दिनांक 15-02-2026 को ग्राम हथवास को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तार आरोपी को विशेष न्यायालय जिला नर्मदापुरम पेश किया ।













