( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्रीमती भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री अंकित सुलिया के मार्गदर्शन में पंजीबद्ध अपराधों में अधिक से अधिक मसरूका की बरामद की एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश के पालन में जीआरपी चौकी पिपरिया के अपराध क्रमांक 215/ 2026 धारा 305 (सी) बीएनएस के मामले में फरियादी प्रतीक सिंह का घटना दिनांक 30/ 5/2026 को ट्रेन 22192 ओवरनाइट एक्सप्रेस के एसी कोच से चोरी गया मसरूका एक काले रंग का पिट्ठू बैग जिसके अंदर एक एसुस कंपनी का लैपटॉप, एक एचपी कंपनी का लैपटॉप नगदी 4800 लैपटॉप के चार्जर आधार कार्ड आईडी कीमती मशरूका 94,800 रुपए का किसी अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर ले गया था रिपोर्ट में फरियादी द्वारा जीआरपी थाना इटारसी में कराई गई थी जिस पर से शून्य की केस डायरी प्राप्त होने पर असल अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई तथा माल मुलाजिम पता राशि के दौरान मुखबिर की सूचना पर मामले का चोरी गया मसरूका आरोपी विवेक कुछबंदिया पिता विजय कुछबंदिया उम्र 27 साल निवासी राजेंद्र वार्ड करेली जिला नरसिंहपुर एवं मनीष पिता सुरेंद्र कुछबंदिया उम्र 24 साल निवासी सुभाष वार्ड थाना कटंगी जिला जबलपुर हाल निवास शिव शक्ति मंदिर के पीछे राजेंद्र वार्ड थाना करेली जिला नरसिंहपुर के कब्जे से बरामद किया गया मामले में फरियादी प्रतीक सिंह से चोरी गए मसरूका का बिल प्राप्त किया गया बिल के आधार पर दोनों लैपटॉप की वास्तविक कीमत का इजाफा किया गया दोनों आरोपियों के कब्जे से मामले में चोरी गया मशरूका 1,19,800 का जप्त किया गया आरोपीयों का पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड होने से गिरफ्तार कर कार्यवाही कर न्यायालय पिपरिया पेश किया गया न्यायालय से ज्यूडिशियल रिमांड प्राप्त कर आरोपियों को उप जेल पिपरिया दाखिल किया गया ।

 

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी पिपरिया सहायक उप निरीक्षक विष्णु प्रसाद पासी, प्रधान आरक्षक कैलाश रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप सिंह, संगीत सिंग, मिहिलाल एवं आशीष सराठे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।