( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – अधिवक्ता की चोरी हुई मोटर साइकिल की रिपोर्ट लिखाने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी सहित अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई ।

 

 

 

 

अधिवक्ता संघ के सदस्य ऋतिक राज दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP05MJ8412 हैं जो की काले नीले रंग की है 30/05/26 को चिंताहरण हनुमान मंदिर पचमढ़ी रोड के सामने से चोरी हो गई है उक्त वाहन की जिसकी चोरी की एफआईआर रिपोर्ट स्टेशन रोड थाने में दर्ज कराई जा चुकी है, उक्त वाहन की जानकारी मिलने पर पुलिस थाना स्टेशन रोड या 9630792888 इस नंबर पर सूचना प्रदान करें, वहीं अधिवक्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है कि सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा ।