( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति काठी सुरेला, खैरा, माथनी तथा सहयोगी नवांकुर संस्था वुमेन चाइल्ड ओल्डरस वेलफेयर सोसाइटी पिपरिया के ग्राम काठी में गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता भगवान पटेल, अतिथि मनीषा पटेल सरपंच काठी रही ।

मां नर्मदाजी की घाट पर पूजन की गई तथा नर्मदा जल भरकर कलश यात्रा निकाली गई शिव मंदिर जाकर भगवान पर जल अभिषेक किया गया पूजन आरती की गई, नर्मदा तट पर श्रमदान किया गया शिव मंदिर प्रांगण मे भजन कीर्तन कर प्रसाद बाटा गया और अतिथि और जनमानस को अल्पाहार करा गया ।

कार्यक्रम मे विकास खंड समन्वयक दयाशंकर उमरे, शीतल मौर्य, समाज सेवी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिती से अध्यक्ष सचिव शकुन केवट, शिव नारायण मेहरा, महेंद्र सराठे, धर्मेंद्र सिंह पटेल, प्रदीप नारनिया, मनीराम, पवन पटेल सामाजिक कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नौनिहाल बच्चियां तथा माताएं तथा नवांकुर सखियां उपस्थित रही, समिति की अध्यक्ष ने जल संरक्षण की शपथ दिलवाई ।













