आशीष रावत….इटारसी रेलवे स्टेशन के आउटर में एक बच्चा घायल हालत में घूमता हुआ मिला उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने बताया कि दो युवक उसे ट्रेन में बैठाकर लये ट्रेन जब आउटर पर धीमी हुई तो वो घबराकर उससे नीचे कूद गया था…..
आदिवासी विकासखंड केसला के जामुनडोल गांव में रहने वाले 13 वर्षीय बच्चे का बाइक सवार दो युवकों द्वारा अपहरण करने का मामला सामने आया है। बच्चे का कहना है कि उसे युवकों द्वारा इटारसी स्टेशन पर किसी ट्रेन में बैठा दिया गया था, ट्रेन की रफ्तार कम होने पर वह चलती ट्रेन से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। आउटर पर बच्चे को अकेला घूमते देख एक युवक ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर उसे सरकारी अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया, यहां से आए मेमो पर जीआरपी को घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले को फिलहाल संदिग्ध मानकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बच्चे ने बताया कि वह मंगलवार को अपने स्कूल जा रहा था, तभी कालाआखर पुलिया के पास बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। अपहरण के बाद बदमाश उसे बाइक पर बैठाकर इटारसी रेलवे स्टेशन लेकर आए।
बच्चे के बताए समय अनुसार स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है । जिससे आरोपियों की पहचान हो सके । बच्चे के बयान दर्ज करने के बाद उसे सकुशल परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है।
संजय चौकसे जीआरपी थाना प्रभारी
घबराकर ट्रेन से छलांग लगा दी….
अपहरणकर्ताओं का इरादा बच्चे को ट्रेन के माध्यम से बाहर ले जाने का था। ट्रेन चलने के बाद घबराए बच्चे ने छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया। अपहरण की खबर मिलने पर देर शाम बच्चे के स्वजनों के साथ सरपंच दुर्गेश धुर्वे, सुमित सेलूकर जीआरपी थाना पहुंचे । बच्चे के बयान दर्ज करने के बाद उसे सकुशल परिवार के हवाले किया गया है।













