पंकज पाल  संवाददाता  

 

बनखेड़ी – नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्लौद में हनुमान मंदिर के पुजारी शिवशंकर तिवारी पिता गुरबक्श तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मनकवाडा निवासी की कल अज्ञात ने बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी तभी एसडीओपी मोहित कुमार यादव और बनखेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सनस ओर उनकी टीम ने घटनास्थल जाकर तहक़ीकात कर जानकारी जुटा कर आरोपी सौरभ उर्फ राज वानवंशी निवासी हनुमान गढ़ी के पीछे चिल्लौद को 24 घंटो के भीतर में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर पिपरिया न्यायालय पेश किया ।

 

 

 

 

आपको बता दे कल पुजारी की चिल्लौद में हनुमान जी के मंदिर प्रांगण में खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, लाश के सिर पर कई बार वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था ।