( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – नर्मदापुरम जिले के पिपरिया जनपद के काठी गांव में शासकीय प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है, शिक्षक पर एक नाबालिक छात्रा को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया गया है ।
शुक्रवार रात मंगलवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है ।
मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि काठी गांव की एक नाबालिग पीड़िता की मां ने मंगलवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक ने उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की प्राइमरी शिक्षक टीकाराम प्रजापति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है ।
पीड़ित की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि बीएलओ का कार्य कर रहे शिक्षक प्रजापति ने उनकी बेटी को मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए बेटी ने घर आकर यह घटना अपनी मां को बताई जिसके बाद गांव में इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ, महिला रात को अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई ।













