( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – शहर के गुरु तेज बहादुर साहिब इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा पंजतारा होटल में स्कूल की 25 वर्षगांठ पर वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।

 

 

 

 

वार्षिक उत्सव सिल्वर जुबली कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई फिर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देश भक्ति के गानों के साथ मनमोहक डांस की रंगारंग प्रस्तुति दी गई जिसे सभी ने बहुत सराहा, कार्यक्रम के बाद विधायक ठाकुरदास नागवंशी द्वारा स्कूल के बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया ।

 

 

 

 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल, साध्वी सुश्री कल्यान गिरी, स्कूल की प्राचार्या गिल मैडम, ललिता पुविऀया, गुरदीप गिल, शिवदयाल, ज्ञानी मजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह मल्होत्रा, संकल्प फाउंडेशन के निरंजन वैष्णव, पार्षद अरुणा जोशी, नीलम पचौरी के साथ शहर के गणमान्य नागरिक ओर बच्चों के पालकगण कार्यक्रम में मौजूद रहे ।