( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – बनखेड़ी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब नायगांव निवासी भाजपा नेता सोनू साहू पर अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को जानलेवा हमला कर दिया था इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई ।
बनखेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सनस से मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल सोनू साहू को नयागांव गोशाला के पास खेत से लौटते समय गंभीर रूप से मारपीट की गई थी जिसे तुरंत ही पिपरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा प्राथमिक इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें भोपाल ले गए थे, वहीं इस मामले पूर्व सरपंच हरीबाबू पटेल, खुमान पटेल, गोपाल पटेल सहित एक अज्ञात आरोपी पर 81/2026 धारा 109( 1 ), 296 ( B ), 115 ( 2 ), 351 ( 3 ), 3 ( 5 ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी सभी फरार है गठित टीमों के द्वारा आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही हैं शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगे ।













