( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – नर्मदापुरम जिले के वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में हुई चोरी के आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया । स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28-29 ओर 3 – 2026 की दरमियानी रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियो को देखकर 3 व्यक्त्ति भागने लगे तो पुलिसकर्मियो द्वारा उनका पीछा कर उनको पकडा गया पूछताछ करने पर उन्होने चोरी करना कबूल किया, पूछताछ पर अपना नाम इब्राहिम उर्फ इल्लम पिता नफीस शाह निवासी टावर मोहल्ला पिपरिया, नेतराज पिता देवेन्द्र कौरव निवासी लिलवानी गाडरवाडा, अशरफ खान निवासी पिपरिया, भरतू उर्फ भरत पिता श्रीराम कहार निवासी सिंधी कालोनी गाडरवाड़ा का होना बताया थाने क्षेत्र के अन्तर्गत हुई चोरी के बारे में कड़ाई से पूछताछ कि गई तो उन्होने पहले भी थाना क्षेत्र मे चोरी करना स्वीकार किया, थाना स्टेशन रोड पिपरिया के अपराध क्रमांक 393/25 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस अपराध क्रमांक 05/26 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस, अपराध क्र. 47/26 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस, अपराध क्र. 82/26 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया, आरोपियो से चोरी गया मशरूका नगदी व जेवर के सबंध में पूछताछ पर मशरूका बरामद किया गया, आरोपियो से 23000 रूपये नगदी ओर सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।पिपरिया – नर्मदापुरम जिले के वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में हुई चोरी के आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया ।
स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28-29 ओर 3 – 2026 की दरमियानी रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियो को देखकर 3 व्यक्त्ति भागने लगे तो पुलिसकर्मियो द्वारा उनका पीछा कर उनको पकडा गया पूछताछ करने पर उन्होने चोरी करना कबूल किया, पूछताछ पर अपना नाम इब्राहिम उर्फ इल्लम पिता नफीस शाह निवासी टावर मोहल्ला पिपरिया, नेतराज पिता देवेन्द्र कौरव निवासी लिलवानी गाडरवाडा, अशरफ खान निवासी पिपरिया, भरतू उर्फ भरत पिता श्रीराम कहार निवासी सिंधी कालोनी गाडरवाड़ा का होना बताया थाने क्षेत्र के अन्तर्गत हुई चोरी के बारे में कड़ाई से पूछताछ कि गई तो उन्होने पहले भी थाना क्षेत्र मे चोरी करना स्वीकार किया, थाना स्टेशन रोड पिपरिया के अपराध क्रमांक 393/25 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस अपराध क्रमांक 05/26 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस, अपराध क्र. 47/26 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस, अपराध क्र. 82/26 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया, आरोपियो से चोरी गया मशरूका नगदी व जेवर के सबंध में पूछताछ पर मशरूका बरामद किया गया, आरोपियो से 23000 रूपये नगदी ओर सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।













