( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर पिपरिया में अधिवक्ता संघ के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान आम, बिही एवं बेलपत्र के पौधों का रोपण किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया वक्ताओं ने कहा कि “पेड़ हैं तो जीवन है” तथा “एक वृक्ष अनेक जीवन” का संदेश वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया ।

इस दौरान प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार अग्रवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ खंड अखिलेश कुमार चांडक, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती दिशा चांडक, एजीपी सुनील चौधरी, एडीपीओ बी.एल. ककोड़िया, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ पिपरिया धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी, सहसचिव राजेश रजक, अधिवक्ता जे.एन. ढिमोले, मनोज नागवंशी, मकरन सिंह अहिरवार, बृजेन्द्र बेल्थरिया, दिनेश मौर्य, पवन सद्गेरिया, मिश्रीलाल सोनवंशी, देवेंद्र चौहान, लक्ष्मीनारायण बाथरे सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।













