विकास पांडे जबलपुर ब्यूरो….जबलपुर में जीवन उत्कर्ष महोत्सव का भव्य शुभारंभ…..
जबलपुर में बीएपीएस स्वामी नारायण संस्था द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय जीवन उत्कर्ष महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ है। आयोजन परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के पवित्र जन्मस्थान पर आयोजित किया गया है। संस्कारधानी जबलपुर के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर है । प्रातःकालीन सत्र में पूज्य आदर्शजीवन स्वामी द्वारा महंत चरितम विषय पर प्रेरणादायक पारायण संपन्न हुई जिसमे देश-विदेश से सैकड़ों श्रोताओं ने भाग लिया है ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जीवन उत्कर्ष महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शिरकत की । पांच दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत आज से हुई, जहां भागवत ने समाज, सनातन संस्कृति और संतों की भूमिका पर गहन विचार व्यक्त किए। भागवत ने अपने संबोधन में कहा, “दुनिया के पास भारत देश के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। सामाजिक जुड़ाव भारत के अलावा किसी दूसरे देश के पास नहीं है।
संघ प्रमुख ने संतों की महत्ता पर जोर देते हुए आगे कहा, “संत हमें सामाजिक जिम्मेदारी रूपी जेल से निकालने का काम करते हैं। सनातन समाज में हम कुछ करें न करें, लेकिन संतों के सत्संग में डंडा लेकर तो खड़े ही रह सकते हैं। संतों के कार्यक्रम से मान बढ़े या न बढ़े, लेकिन ध्यान जरूर बढ़ता है। यह महोत्सव बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो जीवन उत्कर्ष, आध्यात्मिकता और सामाजिक सद्भाव पर केंद्रित है। भागवत की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया।













