आशीष रावत…..उज्जैन में कार्तिक मेला में अनूठी परंपरा, गधों को गुलाब जामुन खिलाकर किया मेले का श्रीगणेश …..

उज्जैन के बड़नगर रोड पर लगे पारंपरिक कार्तिक मेले में इस बार भी एक अनोखी परंपरा ने सबका ध्यान खींच लिया। मेले का शुभारंभ गधों की पूजा और उन्हें गुलाब जामुन खिलाने की अनूठी रस्म के साथ किया गया। मिठास और परंपरा के इस संगम ने मेले में आए लोगों का दिल जीत लिया।

मेले में प्रदर्शित गधों की एक खासियत यह रही कि उन्हें आकर्षक नाम दिए गए हैं । सलमान, शाहरुख, ऐश्वर्या, जैकलिन, शबनम और शबाना। इन नामों ने मेले में हास्य और मनोरंजन का माहौल बना दिया और दर्शकों के बीच गधों को देखने की होड़ मच गई।

 

दांत देखकर कीमत तय….
बढ़ते आधुनिक संसाधनों के कारण वर्तमान समय में गधों का उपयोग कम हो गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी गधे सामान ढोने का प्रमुख साधन बने हुए हैं। यही वजह है कि मेले गधों को बेचने और खरीदने के लिए बड़ी संख्या में पशु पालक इकट्ठा हुए। पशुपालकों के अनुसार गधों के डांट दांत देखकर उनकी कीमत तय होती है। इस बार मेले में लाए गए गधों की कीमत 2000 से लेकर 8000 रुपए तक आंकी जा रही है।

 

 

दशकों से परम्परा….
मनोज बाबूलाल प्रजापत का कहना है कि यह मेला कार्तिक पूर्णिमा से पहले हर साल आयोजित किया जाता है और इसे प्रजापत समाज वर्षों से निभाता आ रहा है। यह आयोजन न सिर्फ एक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण जीवन से जुड़े श्रम और सरलता की संस्कृति को भी जीवंत करता है। इस बार भी व्यापारी और दर्शक अच्छी बिक्री और उत्साहपूर्ण माहौल की उम्मीद में मेले का आनंद ले रहे हैं।