पंकज पाल संवाददाता  

 

पिपरिया – पिपरिया के मंगलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथवास निवासी अधिवक्ता मोहन सिंह रघुवंशी का बैग अज्ञात आरोपी चोरी कर चंपत हो गए, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी को जानकारी मिलते ही अपनी टीम के साथ थाने पहुंचे ।

 

 

 

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता मोहन सिंह रघुवंशी कोर्ट से अपने घर हथवास जा रहे थे तभी घर का कुछ सामान लेने के लिए करीब शाम 7 बजे रुके मोटर साइकिल पर बैग रख कर सामन लेने चले गए तभी अज्ञात द्वारा बैग को चुराकर फरार हो गया, सीसीटीवी पर देखने पर 2 अज्ञात चोर प्लेटिना गाड़ी पर जाते दिखाई दे रहे हैं, वहीं बैग में लैपटॉप, चेक, स्टांप, रजिस्ट्रियां सहित अन्य कीमती सामान रखा हुआ था ।