पंकज पाल संवाददाता 

 

पिपरिया – विगत दिनों रात्रि करीब 12 बजे के आसपास बनखेड़ी निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पिपरिया से इंदौर की यात्रा करने के लिए रेलवे स्टेशन पिपरिया आए इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 के बीच बनी कैंटीन पर पानी की बोतल लेने पर चिल्लर पैसे पर वाद विवाद होने पर बैंडर द्वारा अपने साथी के साथ यात्री दुर्गेश श्रीवास्तव का लठ से सिर पर मारकर चोट पहुंचाई इसके बाद यात्री को जीआरपी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी ओर आरक्षक शिवप्रताप सिंह द्वारा अस्पताल में इलाज कराया गया ।

 

प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीयादी दुर्गेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर चौकी में अपराध क्रमांक 296 B, 118 ( 2 ), 351 ( 1 ), 3 ( 5 ) BNS की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया वहीं आरोपी शिवा तिवारी पिता राजेंद्र तिवारी निवासी फतेहपुर ( उत्तर प्रदेश ) की तलाश कर गिरफ्तार किया गया साथ ही शिवा तिवारी का सहयोगी आरोपी फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही है, वही आरोपी द्वारा संचालित कैंटीन को सील कर दिया गया है ।

 

 

 

 

वही जानकारी के अनुसार जब कैंटीन संचालक का ठेका होता है जब ठेकेदार द्वारा ठेका लेकर किसी दूसरे को पेटी पर ठेका दे देते है फिर वही ठेकेदार मनमानी करते है साथ ही अवैध बैंडरो को इससे बढ़ावा मिलता है, वही जीआरपी और आरपीएफ द्वारा इन की जानकारी नहीं जुटाते जिससे पता चले कि कौन कौन सही बैंडर है जो स्टेशन में कार्य कर रहे है, अभी कुछ महीने पहले भी अवैध बैंडर के द्वारा एक यात्री को गंगाकावेरी ट्रेन में चाकू मारा था, वही देखा जाए तो इन अवैध बैंडरो को आरपीएफ द्वारा खुला संरक्षण प्राप्त है जिससे ये लोग ट्रेनों में अवैध रूप से खाने पीने के सामान का विक्रय कर मनमानी करते है, समय समय पर जीआरपी चौकी के द्वारा कार्यवाही भी की जाती है लेकिन आरपीएफ द्वारा कोई भी कार्यवाही देखने को नहीं मिलती, अब देखना होगा इन अवैध बैंडरो पर आरपीएफ क्या कार्यवाही करता है या जो खुलेआम इनको संरक्षण इनको मिलता आ रहा हैं क्या वह चलता रहेगा ।