आशीष रावत पिपरिया ब्यूरो….नर्मदपुराम जिले के पिपरिया में 15 दिन पेहले अमित राय की हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हडकंप माच गया…..
नर्मदपुराम जिले के पिपरिया मंगलवारा थाना के अन्तर्गत 15 दिन पेहले हुए अमित राय हत्या केस में नया मोड आगया है। घटना के क़रीब 15 दिन बाद हत्या का वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें आधादर्जन से अधिक युवक ने अमित राय के ऊपर हमला किया है। युवक की हत्या का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो इसे देखकर लोग सन्न रह गए है । पुलिस ने इस हत्या कांड में दो लोगो को आरोपी बनाया था । अब विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 10 से 12 युवकों को हिरासत में लिया है ।













