( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है |
थाना प्रभारी कोतवाली कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि पूर्व मे दिनांक 16/04/26 को अरुण केवट एवं संदीप कहार निवासी पिलिखंती नर्मदापुरम के कब्जे से 54 लीटर अवैध शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी थी, अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 22-23 की दरम्यानी रात मे थाना कोतवाली को मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी की सत्संग गार्डन के पीछे खाली पड़े प्लॉट पर एक गोल्डन काले रंग की कार खड़ी है जिसमे अवैध शराब विक्रय करने के उद्देश्य रखी हुयी है उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को उक्त सूचना को तसदीक किए जाने हेतु रवाना किया गया, पुलिस टीम सत्संग गार्डन के पीछे खाली प्लॉट पर एक गोल्डन काले रंग की कार खड़ी मिली जिसका लॉक खुला हुआ था उक्त कार क्रमांक MP 04 CB 4245 की तलाशी लेने पर उक्त कार से 10 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 5 पेटी अँग्रेजी शराब के रखा होना पाया गया उक्त शराब करीबन 133 लीटर कीमत 65,000/- रु की होना पाया गया, कार के आसपास खुली जगह मे अज्ञात आरोपी की तलाश की गयी है जो नहीं मिलने से थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया, प्रकरण मे वाहन मालिक एवं अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है |
मुख्य भूमिका नर्मदापुरम कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक हेमंत निशोद, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, आरक्षक अजमेश चंद्रोल, पूरन बघेल, गणेश कुमरे, आशीष राजपूत, रोहित, संतोष धाकड़, धर्मेंद्र एवं राजकुमार कीर की रही ।













