( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन मे जिले भर मे अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब बेचने एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है उसी तारतम्य मे मंगलवारा थाना पिपरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति शोभापुर तरफ से पिपरिया स्कूटी क्रमांक MP 05 ZE 9534 से अवैध शराब लेकर पिपरिया तरफ आ रहे है उक्त स्कूटर को एक व्यक्ति जो सफेद टीशर्ट पहने हुए चला रहा है और पीछे बैठा हुआ व्यक्ति जो लाल टीशर्ट पहने हुए है जो बीच मे शराब की पेटिया रखकर पकड़े हुए है की सूचना पर शोभापुर रोड जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर दो पहिया वाहन को चेक किया जो दो व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के स्कूटी से आते दिखे जिन्हे रोककर चेक करने जो दोनों व्यक्तियों के बीच मे खाकी रंग की कुल 5 पेटिया (कार्टून) और स्कूटी के सामने चालक के पैरों के पास सफेद झोले में सफेद (प्लेन) के क्वाटर रखे मिले स्कूटर चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा स्कूटी चालक ने अपना नाम सौरभ पिता छोटेलाल कुचबन्दिया उम्र 32 साल निवासी इतवारा बाजार कुम्हारी मोहल्ला अंबेडकर वार्ड पिपरिया एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संतोष पिता जालम सिंह अहिरवार उम्र 36 साल निवासी ग्राम राइखेड़ी का होना बताया जिनके कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 180 एमएल के सील बंद कुल 336 क्वाटर कुल शराब 60 लीटर 480 एमएल की कुल कीमती करीबन 33600 रु एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी कीमत 60000/- रुपये की जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया ।

 

 

उल्लेखनीय भूमिका मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मानिक शाह बट्टी, प्रधान आरक्षक पूनमचंद चौधरी, आरक्षक हेमत पटेल, शिवम वर्मा, प्रतीक साहू, प्रदीप सोनी की रही ।