पंकज पाल संवाददाता  

 

 

पिपरिया – कल्चुरी सेवा मंडल पिपरिया द्वारा 12वा नेत्र शिविर का सफल आयोजन चिरायु मेडिकल कॉलेज बैरागढ़ भोपाल के सहयोग से कल्चुरी समाज भवन सिलारी में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पिपरिया क्षेत्र के 273 नेत्र मरीजों की जांच मेडिकल कॉलेज बैरागढ़ भोपाल की डॉ. वर्षा यादव डॉ. सोनाली सोडाणी द्वारा जांच कर 86 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किए गए जिन्हें बस द्वारा भोपाल भेजा गया मरीजों की सभी सुविधा जैसे जांच ऑपरेशन लेंस, मेडिसिन, काला चश्मा, परिवहन, भोजन पूरी तरह निशुल्क रखा गया साथ ही सेवा मंडल द्वारा जो मरीज अपनी आंखों की जांच कराने आये थे उनको एवं उनके परिवारजनों को भी चाय एवं नाश्ता की सेवा की गई जिसका सभी ने लाभ उठाया ।

 

शिविर में कल्चुरी समाज के अध्यक्ष रामदास राय, पूर्व अध्यक्ष विनोद कटकवार, पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, अरविंद राय, प्रदीप राय, राजकुमार मालवीय, मनोज राय, राजेश राय, हरीश राय, बसंत चौकसे, संतोष राय, प्रकाश राय, जितेंद्र मालवीय, द्वारका राय, अशोक मालवीय, एसएस राय, तुलाराम राय, जितेंद्र राय, पवन चौकसे, दीपेश कटकवार, बद्री प्रसाद राय, गोलू जायसवाल, रितेश कटकवार, प्रशांत राय, नरेश राय विनीत जायसवाल राजीव जायसवाल एवं महिला सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही । 

 

नेत्र शिविर को सफल बनाने में सिविल हॉस्पिटल पिपरिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. ऋचा कटकवार, वरिष्ठ नेत्र रोग एवं चिकित्सा सहायक श्याम सोडाणी नीलेश इबने एवं चिरायु मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अभिषेक शुक्ला एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा ।