पंकज पाल संवाददाता  

 

 

नर्मदापुरम – महिला बाल विकास विभाग नर्मदापुरम के सहायक संचालक पर महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है । विभाग में पदस्थ महिला ने संजय जैन के खिलाफ छेड़छाड़, एससी एसटी एक्ट का अपराध दर्ज कराया है । महिला सहकर्मी के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले दोपहर में लंच के समय महिला ऑफिस की छत पर घूम रही थी तभी अचानक संजय जैन छत पर आएं और छेड़छाड़ करने लगे, पीड़िता का कहना है कि सहायक संचालक संजय जैन के कैबिन में जाती थी तो जैन उन्हें घूरते, हाथ पकड़ते है और नौकरी से हटाने की धमकी देते है डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई लेकिन संजय जैन उसे ओर परेशान करने लगे वही महिला ने तंग आकर परिजन के साथ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।

 

महिला थाना प्रभारी हेमलता ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया गया है ।

 

वही मीडिया ने सहायक संचालक संजय जेन से उनका पक्ष जानना चाहा पर बिना कुछ बोले ऑफिस से चल दिए ।