( पंकज पाल संवाददाता )
विगत दिनों प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रदेश भर के कमिश्नर, जिला कलेक्टरों, जिला पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे जिसमें शहरी क्षेत्र में सुरक्षित एवं निर्मल पेयजल आपूर्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए और कहां की ऐसे क्षेत्र जहां पर सघन आबादी मैं 20 वर्ष से अधिक पुरानी पाइपलाइन बिछी हुई है तो ऐसे पाइप लाइन का प्राथमिकता से चिन्हांकन कर उसमें यदि बार-बार लीकेज की समस्या है या वह पाइपलाइन नालियों सीवर पाइपलाइन के ऊपर से अथवा नीचे से गुजर रही है तो ऐसे पाइप लाइनों को वहां से हटाया जाए, पाइप लाइनों में पानी के रिसाव का 24 घंटे के भीतर समाधान करते हुए पाइप लाइनों में मरम्मत का कार्य किया जाए । वही जर्जर हो चुकी इस पानी की टंकी की सफाई भी नहीं हुई ।
नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में जनपद पंचायत में स्थित पानी की टंकी जिसको लेकर कोई कार्यवाही होती नही दिख रही है आप फोटो में साफ साफ देख सकते है काफी समय पहले से बनी ये पुरानी पानी की टंकी के पाइप लाइन में किस प्रकार से काई कीच की गंदगी मची हुई है साथ ही लीकेज भी हो रही है जिसका यह पानी वार्ड के साथ साथ पचमढ़ी रोड के रहवासी पीने को मजबूर है जिसको देखने वाला कोई नहीं 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य सचिव के निर्देशों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया, कही ये पानी पीने से इंदौर जैसी हुई घटना पिपरिया की जनता को ना झेलना पड़े ।
अब देखना होगा प्रशासन इस पर कब संज्ञान लेता है ।













