( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – जिले के पिपरिया के ग्राम डोकरीखेडा के जंगल में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है .
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के डोकरीखेडा के जंगल में अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है …..
अर्धनग्न अवस्था में मिले महिला के शव को कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, वही जिस प्रकार से शव मिला है उससे लगता है उक्त अज्ञात महिला के साथ रेप कर हत्या की आशंका है, वही स्टेशन रोड थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंच शव को शासकीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है, बहरहाल स्टेशन रोड थाना पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है ।













