( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – जीआरपी चौकी पिपरिया में पदस्थ प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के दिशा निर्देश प्राप्त होने पर दिनांक 27/03/2026 को आरोपी ओम पिता गणेश ओझा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बंघाही थाना पीयर जिला मुजफ्फरपुर बिहार के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गाँजा 2 किलो 56 ग्राम कीमत करीब 40000/- रूपये का विधिवत जप्त कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जेएमएफसी पिपरिया पेश किया गया जहा न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को उपजेल पिपरिया दाखिल किया ।

 

कार्यवाही में सराहनीय कार्यवाही में चौकी प्रभारी जीआरपी पिपरिया सहायक उपनिरीक्षक व्ही. पी. पासी, प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी, आरक्षक संगीत इवने, मिहीलाल, अवधेश मिश्रा, शिवप्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा उक्त टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई ।