( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – जिले के बनखेड़ी तहसील के नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना एवं पिपरिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आकिप खान के निर्देशानुसार नरवाई में आग लगाने के प्रतिबंधित आदेश की अवहेलना होने पर तहसील बनखेड़ी के ग्राम कोड़ापड़राई के किसान कल्लू पिता फूला, अजब सिंह पिता पुन्ना एवं कामती के किसान ओमकार पिता नन्हे एवं जय चौकसे पिता गोविंद चौकसे 4 किसानों के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धारा 223 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर अर्थदंड से दंडित किया गया ।