( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही लगातार जारी है इसी कड़ी में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अशोक वार्ड निवासी शरद कुमार शर्मा पिता गोपी लाल शर्मा उम्र 66 साल निवासी पिपरिया अपने घर के पास अवैध मात्रा मे शराब का भंडारण करके रखे हुए है सूचना पर प्रधान आरक्षक योगेश यादव ओर आकाश सनेह साहू को कार्यवाही हेतु मौके पर भेजा गया जहां अंग्रेजी शराब पावर स्ट्रांग विस्की के 150 क्वाटर अलग अलग थैले और रेत मे छुपाकर रखे हुए थे आरोपी से शराब रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज पूछे नहीं होना बताया आरोपी के विरुद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है आरोपी से कुल 27 लीटर कुल कीमत करीब 18 हजार की शराब जप्त की गई है ।













