( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – जानकारी के अनुसार मंगलवारा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक मानिक सिंह वट्टी ओर प्राइवेट वाहन चालक पंकज किसी कार्य की विवेचना के लिए खापरखेड़ा जा रहे तभी रास्ते में झील पिपरिया के पास दो व्यक्ति झाड़ियों मे घायल अवस्था मे बुरी तरह जख़्मी मिले जो बेहोश थे तत्काल उपनिरीक्षक मानिक सिंह वट्टी द्वारा उनको झाडी से निकाल कर सीपीआर दिया गया और पिपरिया अस्पताल मे भर्ती कराया होश मे आने पर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम कल्लू ठाकुर पिता रमेश ठाकुर उम्र 38 वर्ष ओर साबिर अली पिता कुदरत अली उम्र 60 वर्ष दोनों निवासी ग्राम खापरखेड़ा का होना बताया जो वाहन चलाते समय गाडी स्लिप होने से एक्सीडेंट होकर बेहोश हो गए थे ।