( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – पिपरिया एसडीएम आकिप खान ने पिपरिया के तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, कार्यालय रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया उनके द्वारा बताया गया कि तहसील में आवक जावक पंजी, रिकॉर्ड, नामांतरण, लोकसेवा द्वारा द्वारा आने आवेदन को लेकर जानकारी ली गई साथ ही पत्रकारों द्वारा बताया गया कि रिकॉर्ड ऑनलाइन हो चुके है फिर भी ऑफलाइन द्वारा दस्तावेज दिए जा रहे हैं उसके लेकर उन्होंने कहा इसको दिखवाते है ।

 

 

 

 

वही अगर देखा जाए तो आज रामनवमी का त्यौहार पर्व है और इस दिन लोग पूजा पाठ करते है जो कि सनातन में धर्म में बड़ा पर्व माना जाता हैं इस दिन सभी शासकीय कार्यालय बंद रहते हैं और इस दिन निरीक्षण करना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

 

इस दौरान तहसीलदार वैभव बैरागी, नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस, मनोज नामदेव एवं कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे ।