( पंकज पाल विशेष संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – पचमढ़ी रोड स्थित संकल्प निशुल्क क्लासेस में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित संकल्प फाउंडेशन के विद्यार्थीयों, शुभम रघुवंशी निवासी बैंक कॉलोनी पिपरिया, शिवांश पटेल ग्राम समनापुर तहसील बनखेड़ी तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस में चयनित अमित नागवंशी ग्राम रानीपिपरिया का उपस्थित समाजसेवीयों, मातृशक्तियों एवं पूर्व सैनिक एसोसिएशन के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया, जल्द ही तीनों विद्यार्थी अपने अपने सैन्य प्रशिक्षण के लिए रवाना हो जाएंगे तथा तथा प्रशिक्षण के उपरांत सरहद पर तैनात होकर मां भारती की रक्षा करेंगे ।

 

सफलता, सम्मान एवं विदाई समारोह में अतिथियों के रूप में श्रीमती कुसुमलता पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिपरिया, समाजसेवी सविता राज, समाजसेवी श्रीमति निक्की जैन तथा समाजसेवी श्रीमति नमिता जैन के द्वारा चयनित युवाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया ।

 

कार्यक्रम में अमृत सेवा समिति के सुखदेव सिंह कालोटी, मनोज नागोत्रा, भूपेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केसर सिंह चौधरी, बलराम, जितेंद्र पुर्वीया, श्याम लाल कहार, साहब सिंह कहार चरण सिंह रघुवंशी, आनंद चौरसिया तथा चयनित युवाओं के परिवारजन आदि उपस्थित रहे ।