आशीष रावत….प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के 26 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया…..

प्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में तापमान तेजी से गिरा है। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित 26 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। करीब दो हफ्ते बाद प्रदेश में दोबारा शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर में तेज सर्द हवाओं के साथ शीतलहर का असर रहेगा। वहीं सोमवार को भोपाल, नर्मदापुरम ,राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, सिवनी और शहडोल में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से ठिठुरन और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

दिन में भी राहत नहीं, पारा 25 डिग्री से नीचे….
रात की तरह दिन भी ठंडे रहे। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। बालाघाट का मलाजखंड सबसे ठंडा रहा, जहां दिन का तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई शहरों में दिनभर धूप के बावजूद ठंड का अहसास बना रहा।

एमपी के सबसे ठंडे शहर…..

कल्याणपुर शहडोल 4.0°C
उमरिया 4.8°C
राजगढ़ 5.0°C
पचमढ़ी 5.2°C
रीवा 5.4°C