( पंकज पाल संवाददाता )

पिपरिया – अमृत सेवा समिति द्वारा संचालित हो रही सरकारी अस्पताल में शीत ऋतु में हर रोज सुबह सात बजे अमृत दूध बिस्किट सेवा वितरण में आज माहेश्वरी सोशल ग्रुप मातृ शक्ति द्वारा दूध बिस्किट सेवा वितरण किया गया, समाज की भलाई में सहयोग करने वाली माहेश्वरी सोशल ग्रुप द्वारा सुबह अस्पताल पहुंच कर सेवा की अमृत सेवा समिति द्वारा संचालित अनेक सेवाओं में अनेक संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है ।

 

इसी कड़ी में माहेश्वरी सोशल ग्रुप मातृ शक्ति सेवा में आज सुबह अस्पताल पहुंच कर सेवा की अमृत सेवा समिति सेवकों द्वारा सभी माहेश्वरी समाज मातृशक्ति को हार्दिक आभार व्यक्त किया । 

 

सोशलग्रुप मातृशक्ति द्वारा अमृत सेवा समिति द्वारा संचालित अनेक सेवाओं में सहयोग करने की बात रखी अनेक जरूरतमंद सेवाओं में सहयोगी बनेंगे ग्रुप में सीमा गट्टानी, रुचि सोडाणी, प्रीति भट्टर, तृप्ति चांडक, मोना मोहता, निधि राठी, पूजा हुरकट, रश्मि गोदानी, वर्षा गोदानी उपस्थित रही, अमृत सेवा समिति द्वारा सुबह दूध बिस्किट सेवा और शाम को अमृत भोजन सेवा वितरण किया जा रहा है ।

 

अमृत सेवक सुखदेव सिंह कालोटी ने बताया कि अमृत सेवा में इस शीत ऋतु में आखिरी नेकी की दीवार गांव मैली में आयोजित होगी, सभी सहयोगियों का नेकी की दीवार में सेवाएं देने की अपील करती है ।

  

अमृत सेवा में उदय राजपूत, मनोज सिलावट, मनोज नागोत्रा, सुजीत पटवा, प्रदीप बेलवंशी, गोपाल साहू संजय शुक्ला, सुभाष अग्रवाल बेनी प्रजापति संजय गुरु, राजू रघुवंशी यशु गंगेले, अनुराग मालपानी कमलेश भाऊ एवं अन्य सेवक सेवा में जुटे हुए है ।