( पंकज पाल संवाददाता  )

 

पिपरिया – नर्मदापुरम जिले के मंगलवारा थाना पिपरिया क्षेत्र में ग्राम हथवास में एक युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों का कहना है कि हमें हत्या की आशंका है वही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

 

 

 

 

मंगलवारा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक मानिक शाह वट्टी ने बताया कि करीब 11 बजे थाने में सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती ने फांसी लगा ली है मौका स्थल पर जाकर देखा तो 23 वर्षीय युवती सलोनी पति दीपक पुविऀया ने फांसी लगा ली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए पिपरिया के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है ।

इस दौरान मौका स्थल पर उपनिरीक्षक मानिक शाह वट्टी के साथ प्रधान आरक्षक प्रकाश खेमरिया एवं महिला आरक्षक ने जांच की ।