( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – जिला पुलिस अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इटारसी के मार्गदर्शन में थाना इटारसी ने वर्क फ्राम होम का टास्क देकर धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की ।

इटारसी थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला ने प्रेसनोट के माध्यम से बताया कि दिनांक 02/01/2026 को फरियादिया श्रीमति रश्मि चौधरी पति स्व. श्री रूपेश चौधरी निवासी पुरानी इटारसी ने रिपोर्ट किया कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सअप पर वर्क फार्म होम पर काम करने का लालच देकर टेलीग्राम ग्रुप में एड करके वहां होटल और रेस्टारेंट रेटिंग करने का टास्क दिया, इस दौरान इनके साथ 3,36,800/- रुपये की धोखाधड़ी की गई, रिपोर्ट पर अपराध क्र. 09/2026 धारा 318 (4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
मामले में विवेचना के दौरान सायबर सेल नर्मदापुरम से तथा एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान से आरोपी एहसान अली उर्फ प्रिंस पिता सफी खान उम्र 28 वर्ष निवासी कलमिसर थाना नाल जिला बीकानेर, नीमच से आरोपीगण मोहम्मद फरहान पिता मोहम्मद इमरान उम्र 19 वर्ष तथा मुसरफ पिता मोहम्मद रईस उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी थाना केट नीमच को पकड़ने में सफलता हासिल की है साथ ही आरोपीयों से ठगी से प्राप्त रुपए व मोबाईल फोन जप्त करने में सफलता हासिल की है ।
इस कार्यवाही में इटारसी थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, आरक्षक राजकुमार, धर्मेंद्र, बसंत व सायबर सेल नर्मदापुरम से आरक्षक जितेंद्र शेषकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।













