( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया –

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में साहित्यकार पंडित स्व. रामकृष्ण पाण्डे जी की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के आयोजक कवि हरीश पाण्डे एवं मित्रता परिवार द्वारा गुरुजनों के सम्मान के साथ आयोजन की शुरूआत की, वही चार गुरुओं का सम्मान कर नई इबारत लिखी ।आयोजक कवि हरीश पाण्डे ने बताया कि जिन गुरुओं ने पहली कक्षा से शिक्षा दी उन्हें मंच से सम्मानित किया गया जिनमें सेवानिवृत्त शिक्षक व गीतकार रामकिशन ठाकुर, एसएन साहू, एमएल सराठे एवं एमएल नायक का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, डायरी-पेन भेंट कर किया गया । उद्बोधन में पाण्डे परिवार के जेयष्ठ, महंत पवनसुत दास पाण्डे ने पिताजी के सहज, सरल व्यक्तित्व व उनकी साहित्य साधना के बारे बताते हुए सभी का स्वागत किया, उसके बाद देश के विभिन्न प्रदेशों से आए कवियों का भी शाल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।

 

 

 

 

कवि सम्मेलन का प्रारंभ ललितपुर से आई कवियत्री मंजू भारद्वाज कटारे ने मां शारदे की वंदना प्रारंभ कर कवि सम्मेलन की शुरुआत की। स्थानीय गीतकार रामकिशन ठाकुर ने मुक्तक व गीत सुनाए, हर्रई से आए कवि भोले नेमा चंचल ने शानदार ओपनिंग की, ओज कवि विनीत नामदेव के काव्यपाठ ने श्रोताओं को भारत मां व वंदेमातरम जैसे नारे लगाने पर मजबूर कर दिया, कवियत्री मंजू कटारे ने अपने काव्यपाठ में खूब वाहवाही बटोरी व श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया, नागपुर के कवि आर बी गुप्ता अहसास ने समयानुकूल काव्यपाठ कर, संवेदना की कविताएं पढ़ मंच को ऊंचाइयों पर ले जाने में भरपूर सहयोग किया, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से पधारे राहुल शर्मा के ओज पूर्ण काव्यपाठ ने देशभक्ति का जज्बा मंच को प्रदान किया, गीतकार कवि विनोद सनोडिया अंजान ने अपनी रचना व गीत के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

 

 

 

 

कार्यक्रम के संयोजक गीतकार कवि हरीश पाण्डे द्वारा किए गए संक्षिप्त व सधे हुए काव्यपाठ को श्रोताओं ने मन भर सराहा, मंच संचालन कर रहे मुलताई से आए दीपक साहू सरस ने रखा सनातन पक्ष के मुक्तक व धारा 370 रचना पढ़कर श्रोताओं का भरपूर आशीर्वाद लिया ।

 

वही आभार व्यक्त महंत पवनसुत दास जी महाराज के द्वारा ज्ञापित किया गया ।