पंकज पाल संवाददाता
पिपरिया – मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 08.02.2026 को फरियादी नवीन उर्फ कल्लू अहिरवार ने रिपोर्ट किया कि वह और उसका चाचा का लड़का करण अहिरवार मिला और दोनो पैदल पैदल अपने घर आने लगे वही आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार अपने घर के सामने खड़ा था जो पुरानी लड़ाई की बात को लेकर नवीन उर्फ कल्लू और करण अहिरवार को गाली गलौच करने लगा करण अहिरवार ने नवीन उर्फ कल्लू को वहा से चलने का बोलने पर धर्मेन्द्र अहिरवार धारदार बका लेकर आया और करण अहिरवार को जान से मारने की नियत से उसके सिर मे बका मार दिया जिससे करण को सिर में गंभीर चोट आई नवीन उर्फ कल्लू बचाने गया तो धर्मेन्द्र अहिरवार ने उसका की गला पकड़ लिया, फरियादी की रिपोर्ट पर मंगलवारा थाना पिपरिया में अपराध क्रं. 66/2026 धारा 109(1) आईपीसी का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्ण एस. थोटा, के मार्गदर्शन मे एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के दिशा निर्देशन में मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी, टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार पिता लखनलाल अहिरवार निवासी गाँधी वार्ड अयोध्या बस्ती पिपरिया को अभिरक्षा में लेकर आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार बका जप्त किया गया, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, मानिक सिंह बट्टी, उपनिरीक्षक अरुण जुदेव, प्रधान आरक्षक पूनम चौधरी, आरक्षक ललित हर्णे, मोहसीन खान, अतुल विश्वकर्मा की रही ।













