( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – कोतवाली पुलिस नर्मदापुरम द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर करीबन 5 लाख रूपए का मशरुका बरामद करने में सफलता हासिल की ।

 

कोटवारी थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर ने प्रेसनोट के माध्यम से बताया कि 3 अप्रैल को फरियादी रामगोपाल पाण्डे पिता शिवकुमार पाण्डे निवासी जुमेराती नर्मदापुरम ने थाना कोतवाली में उपस्थित होकर रिपोर्ट कि अपने परिवार के साथ गाँव गया था उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के घर मे घुसकर गोदरेज का ताला तोड कर सोने चाँदी के आभूषण एवं नगदी 2,500/- रुपए चोरी कर ले गया था, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अपराध क्रमांक 336/26 धारा 331(4),305(a) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था, प्रकरण मे विवेचना के दौरान फरियादी को जेवरात की सूची मय बिल के लाने हेतु पाबंद किया गया था जिसके अनुसार अज्ञात आरोपी द्वारा करीबन 5 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गया था, प्रकरण मे उक्त घटना को थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा चुनौती के रूप मे लिया जाकर त्वरित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी केमरे खंगाले गए एवं तकनीकी साक्ष्यों से ज्ञात हुआ कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति खंडवा मे है, सूचना पर पुलिस टीम को रवाना किया गया एवं संदिग्ध व्यक्ति की तलाश करते हुये पुलिस टीम थाना मोघट जिला खंडवा के ग्राम सिंहाड़ा पहुंची, जहां ज्ञात हुआ कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति ग्राम सिंहाड़ा का रहने वाला है जिसका नाम शेख शादाब पिता शेख नौशाद उम्र निवासी सिंहाड़ा का है, पुलिस टीम द्वारा शेख शादाब को अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गई, जिस पर शेख शादाब द्वारा घटना करना स्वीकार किया एवं बताया कि पिछले कुछ दिनो से वह नर्मदापुरम मे रहकर कबाड़ा बीनने के काम कर रहा था एवं सूने मकान की रैकी कर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है । 

 

महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर नर्मदापुरम, उपनिरीक्षक अनुज बघेल, प्रधान आरक्षक रितेश, आरक्षक पंकेश, गजेंद्र, दीपेश सोलंकी सायबर सेल एवं रामकुमार की रही ।