( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया _ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारे शहर के विद्यालय सेंट जोसेफ स्कूल, बेरसेवा इंटरनेशनल स्कूल, द लर्निंग स्टीम स्कूल एवं बनखेड़ी में सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल की NCERT की किताबें उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं इसके स्थान पर निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए अविभावक मजबूर हो रहे है ।

 

इस कारण आर्थिक बोझ बढ़ रही है, सभी छात्र-छात्राएं के अभिभावक महंगी किताबें खरीदने में सक्षम नहीं हैं जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, सरकार द्वारा सस्ती किताबें उपलब्ध कराई जाए एवं जो पुस्तक विक्रेता महंगी किताबें बेचकर जनता को लूट रहे हैं उन पर कार्यवाही की जाए ।

 

ज्ञापन के समय जब तहसीलदार वैभव बैरागी लेने आए तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों एवं छात्रों ने एसडीएम अकिप खान को ज्ञापन देने की बात वही जब 3 से 4 घंटे बीत जाने के बाद भी एसडीएम नहीं आए तो छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और तहसील तिराहे पर चक्काजाम कर दिया एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वही छात्रों ने बताया कि एसडीएम का रवैया ठीक नहीं अभी तक 3 से 4 ज्ञापन हो गए लेने नहीं आते फिर दूसरे अधिकारियों को ज्ञापन देना के लिए मजबूर होते है, काफी समय से चक्काजाम होने पर कई राहगीर परेशान होते नजर आए, तभी तहसीलदार वैभव बैरागी द्वारा चक्काजाम कर रहे छात्रों से मिलकर कल बैठक करवाने की बात को लेकर सहमति बनी तब जाकर छात्र उठे ।