( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – जिले की पिपरिया विधानसभा में 31 मार्च से शराब के ठेके बदलने के कारण शराब प्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है वहीं शराब बेच रहे नये ठेकेदार द्वारा शराब के रेट तय न होने के चलते शराब की दुकानों से महंगे दाम प्रिंट रेट से ज्यादा में शराब बेची जा रही है जिसको लेकर शराब प्रेमियों में नाराजगी है वही शराब ठेकेदारों द्वारा नाही दुकान पर देसी एवं विदेशी शराब के रेट तय किए गए और नाही कोई रेट लिस्ट चश्पा की गई है शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं, वही देखा जाए तो शराब की दुकान के पास ही नमकीन डिस्पोजल की दुकानें ( अवैध आहते ) खुलवा कर बिठाकर शराब पिलाई जा रही है, नए ठेकेदारों द्वारा मनचाहे रेट पर शराब बेची जा रही है, इस पर शासन प्रशासन किस प्रकार अंकुश लगाता है कब  कार्यवाही करते हैं देखना बाकी है ।

 

बात करे पिपरिया में पदस्थ आबकारी विभाग के अधिकारी तो इनके द्वारा आज तक कोई ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिली इनके पहले भी आबकारी अधिकारी रहे उनके द्वारा कार्यवाही देखने को मिल भी जाती थी, वही जब हमने महंगी शराब बिक्री और अवैध आहते की बात को लेकर फोन लगाया तो फोन उठाने में भी परहेज किया, इनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाज़िमी है ।