( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – बेरशेबा इंग्लिश मीडियम स्कूल पिपरिया के छात्र अनिल अहिरवार का चयन अंडर 14 बालक वर्ग में उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के लिए किया गया ।
मध्य प्रदेश शालेय रग्बी टीम का नेशनल कोचिंग कैंप इंदौर में 02/04/26 से 05/04/26 तक आयोजित होने के बाद 09/04/26 से भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता मे मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
छात्र अनिल के चयन पर सांसद चौधरी दर्शन सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती नीना नवनीत नागपाल, नर्मदापुरम संभागीय कार्यालय सहायक खेल अधिकारी गजेंद्र सुरजिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी वंदना रघुवंशी, विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी अरविंद शर्मा, वीरेंद्र पटेल, खेल युवा कल्याण समन्वयक प्रीतम सिंह पुर्विया, गजेंद्र गुप्ता, राहुल ठाकुर, जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम सचिव और प्रशिक्षक सचिन पुर्विया, रश्मि वर्मा, सौरभ कहार के साथ समस्त बेरशेबा परिवार ने खिलाड़ी को उसके उज्जल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की ।













