1. ( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – पिपरिया के मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उटिया किशोर के अरविंद अहिरवार अपने खेत में गांजे के पौधे लगाया है जो गांजे के पेड़ बन गये हैं एवं गांजा तैयार कर बेचने वाला है, मुखबिर सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर ग्राम उटिया किशोर मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस टीम गठित कर दबिश देकर आरोपी अरविंद अहिरवार पिता गोपीलाल उम्र 26 वर्ष निवासी उटिया किशोर थाना पिपरिया को 10 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर तत्काल गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

 

 

पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अरविंद कुमार हरिजन के घर के पास बने बाड़े में लगाये गये गांजे के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि यह हरे गांजे के पेड़ आज से करीब 3 माह पूर्व अपने बाड़े में लगाये थे जिन्हें गवाहों के समक्ष अरविंद कुमार से उक्त हरे गांजे के पेड़ो को गिनती करते हुये उखड़वाया गया जो छोटे बड़े कुल 31 हरे गांजे के पेड़ों को जड़ सहित कुल वजन 10.700 किलो ग्राम कीमत लगभग 40000 रुपये का अवैध होने से विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

 

 

उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मानिक सिंह वट्टी, प्रधान आरक्षक प्रकाश, आरक्षक स्नेह साहू, गुरु प्रसाद की रही ।