( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – सोहागपुर थाने के शोभापुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि एक आदमी गांजा रखा है और वह बेचने की फिराक में है तभी पुलिस टीम द्वारा आरोपी जित्तू पारधी पिता सागर पारधी निवासी पारधी डेरा ग्राम तुराखापा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 960 ग्राम गांजा क़ीमत करीब 14400 रुपए का जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।
उक्त कार्यवाही में शोभापुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल पटेल प्रधान आरक्षक शैलेंद्र वर्मा, आरक्षक सुनील ओझा, मनोहर दायमा, विवेक सोनपुरे, गोपाल रघुवंशी, महिला आरक्षक नेहा रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही ।













