आशीष रावत…. सोहागपुर में अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूटी टकराने से तीन नाबालिग छात्रों की मौत हो गई तीनों कोचिंग से लौट रहे थे….
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में स्टेट हाइवे पर करनपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया । एक धान से भरी ट्रेक्टर ट्राली में पीछे से तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटी टकरा गई जिससे स्कूटी सवार 2 नाबालिक युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।वही एक अन्य नाबालिक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई । मृतकों में तीनों युवक नाबालिक बताए जा रहे हैं । कोचिंग से लौटते समय हादसा हुआ । दो युवक आमदेही के रहने वाले थे ।हादसे में मनुराज रघुवंशी , शिव रघुवंशी , अश्विनी रघुवंशी की दर्दनाक मौत हो गई । हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून फैल गया। तीनो नाबालिक कक्षा 9वी के छात्र बताए जा रहे हैं । जो ग्राम आमदेह के रहवासी थे तीनों कोचिंग से गांव लौट रहे थे और तेज रफ्तार में थे अंधेरे के कारण वह खड़ी ट्राली में भिड़ गए । प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हादसा स्टेट हाइवे पर अंधेरे में खड़ी ट्रेक्टर ट्राली न दिखने के कारण हुआ । सोहागपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है ।
तीनों मृतक कक्षा 9वीं के छात्र…..
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं और कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहे थे. मृतकों की पहचान मनुराज रघुवंशी, शिव रघुवंशी और अश्विनी रघुवंशी के रूप में हुई है. तीनों ग्राम आमदेही के निवासी थे और रोजाना की तरह कोचिंग से पढ़ाई कर वापस गांव लौट रहे थे ।













