( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया _ नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी सामान्य वन मंडल के वारीदेवी ग्राम के रहने वाले कमल ठाकुर उम्र 39 वर्ष की आज सुबह झिरिया गांव के नजदीक रात के अंधेरे में घर जाते समय टाइगर ने हमला कर दिया जिसमें कमल ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों द्वारा वन विभाग और पुलिस को दी गई …..

सामान्य वन मंडल नर्मदापुरम के उप वन मंडल अधिकारी एसडीओ अनिल विश्वकर्मा वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां टाइगर के हमले में मृतक कमल का शव रास्ते में पढा मिला, शव को पुलिस ओर वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए पिपरिया के शासकीय अस्पताल लाया गया,कुछ दिन पहले टाइगर ने एक जानवर को भी अपना शिकार बनाया था । टाइगर की मूवमेंट से गांव में दशा का माहौल है । वही इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है ।

एसडीओ फॉरेस्ट अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि जानकारी लगते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वही घटना में मृतक के परिजन को 8 लाख की सहायता राशि दी जाएगी वही तुरत में अंत्येष्टि के लिए 25 हजार रुपए की राशि दी जा रही है, साथ ही टाइगर की मूवमेंट को ट्रेस करने की कोशिश भी की जा रही है ।













