आशीष रावत…. शहर में सफाई का काम न होने से लोग गंदगी और बीमारियों के खतरे को लेकर चिंतित दिखे रहे है…..

पिपरिया में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है । जिसके कारण शहर में जगह-जगह गंदगी पसरी व नागरिक परेशान हो रहे है । सफाई नही होने से लोगों ने गलियों की नुक्कड़ पर कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया है, जिससे शहर की हर गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगते जा रहे है। जो लोगो के लिये परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं । वहीं गलियों में लगे कचरे के ढेर से उठने वाली बदबू लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है । बाजार में सफाई कर्मचारियों के न आने के कारण नगर में गंदगी फैल रही है । शहर में सफाई का काम न होने से लोग गंदगी और बीमारियों के खतरे को लेकर चिंतित दिखे रहे है ।

 

कर्मचारियों ने बतया कि बार बार आवेदन देने के बाद भी उनकी समस्याओं पर निर्णय नहीं लिया जा रहा है । सफाईकिर्मयों की मुख्य 6 मांगो में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विनियमन , रिक्त पदों पर नियमितीकरण , पदोन्नति का लाभ , ईपीएफ , जीपीएफ और सीपीएफ सहित बकाया राशि भुगतान की मांग की है ।